बरेली: हजियापुर दुर्गा मंदिर के पीछे रहने वाले दंपत्ति को दबंगों ने जमकर बेरहमी से पीटा
बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर दुर्गा मंदिर के पीछे रहने वाले दंपति को दबंगों ने घर में घुसकर जमकर बेरहमी से पीटा है मारपीट में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी शिकायत उन्होंने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।