बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र में बिजली का बिल कम कराने के बहाने सब्जी विक्रेता से 50 हजार रुपये की ठगी, रिपोर्ट दर्ज
बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में बिजली का बिल कम कराने के बहाने सब्जी विक्रेता से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। ठग ने फर्जी बिल जमा करने की रसीद भी बनाकर दे दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना सुभाषनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।