बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के हाजियापुर में दबंगों ने दंपति को घर में घुसकर बेहरमी से पीटा
बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर में दबंगों ने दंपति को घर में घुसकर बेरहमी से पीट दिया। दंपति ने जिसकी शिकायत थाना पुलिस से की है। मामले में पुलिस द्वारा छानबीन कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।