सांगानेर: जयसिंहपुरा खोर इलाके में खाली प्लॉट में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
जयपुर में एक युवक का शव पड़ा मिला। खाली प्लाट की दीवार के पास लाश को फेंका गया था। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में युवक की हत्या तीन दिन पहले करना माना जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया है। SHO जयसिंहपुरा खोर मुकेश कुमार ने बताया शव मिलने की सूचना मिली थी।