ऊंचाहार: एनटीपीसी प्लांट में कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के दो पहिये पटरी से उतरे, मरम्मत के लिए पहुंची टीम
ऊँचाहार में स्थित एनटीपीसी परियोजना के प्लांट में कोयला लेकर आ रही मालगाड़ी के दो पहिये पटरी से उतर गए, जिसके बाद ट्रेन का संचालन रोकना पड़ा है।सूचना पर लखनऊ व स्थानीय रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और डिरेल हुए पहियों को पटरी पर लाने का काम शुरू किया गया।टीम द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि,पटरी सही होने पर संचालन होगा।