बागपत: शहर कोतवाली पुलिस ने चंडीगढ़ मार्का की 47 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 4 तस्करों को किया गिरफ्तार
Baghpat, Bagpat | Jun 15, 2025 बागपत शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। रविवार को करीब दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चंडीगढ़ मार्का की 47 पेटी अवैध शराब बरामद की है।मुखबिर की सूचना पर चेकिंग कर रही पुलिस को एक सफेद बोलेरो संदिग्ध लगी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया।