असरगंज: 15 दिनों में मिला बीमा लाभ, मृतका के पति को मिला ₹2 लाख का चेक
असरगंज प्रखंड क्षेत्र के मकवा स्थित यूको बैंक शाखा में शनिवार 2:30 बजे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत त्वरित कार्रवाई का सराहनीय उदाहरण सामने आया। शाखा प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने मृतका मिली देवी के पति मनोज कुमार को दो लाख रुपये का चेक सौंपा। मिली देवी योजना से जुड़ी खाताधारी थीं। उनके आकस्मिक निधन के बाद नामिनी द्वारा दावा किया गया। आवश्यक कागजी