कोंडागांव: कोण्डागांव बस हादसे में घोड़ागांव NH 30 पर एक व्यक्ति का हाथ शरीर से हुआ अलग, ड्राइवर की हालत भी गंभीर
कोण्डागांव नेशनल हाईवे-30 पर घोड़ागांव के पास हुए भीषण बस हादसे में घायल यात्रियों की हालत को लेकर नई जानकारी सामने आई है। इस हादसे में बस चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल कोण्डागांव में चल रहा था जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। आज दोपहर 1 बजे सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार घायलों में बस चालक