सांगानेर: महेश नगर थाना पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसा कर बिजनेसमैन को ब्लैकमेल करने वाले दोस्त को दिल्ली से पकड़ा
जयपुर की महेश नगर थाना पुलिस ने हनीट्रैप में फंसाकर बिजनेसमैन को ब्लैकमेल करने वाली युवती के मददगार दोस्त को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही महेश नगर थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई हालांकि पुलिस ने युवक को दिल्ली से शुक्रवार रात को पकड़ा है। इनके गिरोह में और भी लोगों के शामिल होने की संभावना है।