आंदर: बलुआ टोला चवर में लगी आग गेंहू का भूसा व पुआल जलकर हुई राख
Andar, Siwan | May 1, 2024 आंदर प्रखंड के बलुआ टोला चवर में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। जिसमें किसानों का गेंहू का भूसा व पुआल जलकर राख हो गई है। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुचकर आग को बुझाया। ग्रामीणों ने बताया कि आग किस तरह से लगी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। आग लगने से हजारो रुपये का गेहूं का भूसा जल गई है।