लवकुशनगर: विवाद के बीच पीरा गांव में अंबेडकर जयंती शांतिपूर्वक मनाई गई
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Apr 14, 2026
लवकुशनगर थाना क्षेत्र के पीरा गांव में मूर्ति स्थापना को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासन की सूझबूझ से डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। एसडीओपी नवीन दुबे, थाना प्रभारी अजय अम्बे और चौकी प्रभारी सोहन सैयाम की मौजूदगी में मंगलवार की दोपहर 1 बजे दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मूर्ति स्थापित कर कार्यक्रम संपन्न किया।