टांडा: थाना टांडा क्षेत्र से मारपीट और आर्म्स एक्ट के अभियोग में पुलिस ने तीन वारण्टी आरोपियों को किया गिरफ्तार
Tanda, Rampur | Apr 13, 2026 अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र के आदेश के क्रम में रामपुर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश में एनबीडब्ल्यू व वांछित आरोपियो की गिरफ्तारी के अभियान के अंतर्गत सोमवार को दोपहर एक बजे थाना टांडा क्षेत्र से मारपीट और आर्म्स एक्ट के अभियोग में पंजीकृत तीन वारण्टी आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया।