नावकोठी: पंचायत भवन छतौना में पंचायत प्रतिनिधियों की समीक्षात्मक बैठक, विभिन्न योजनाओं का लिया गया प्रस्ताव
पंचायत भवन छतौना में पंचायत के विकास हेतु पंचायत प्रतिनिधियों की समीक्षात्मक बैठक शनिवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उप मुखिया राजकुमार सिंह ने किया इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि ईं रंजीत कुमार पमपम ने पंचायत के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं से उपस्थित सदस्यों और कर्मियों को अवगत कराया एवं पंचायत के विकास के लिए अपने संकल्प को दोहराया।