डेरापुर: झींझक कस्बे में रविवार को बेधड़क दौड़ते दिखे डंपर, नो एंट्री का नियम बेअसर
झींझक कस्बे में भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए जिलाधिकारी द्वारा लगाई गई नो-एंट्री रविवार को बेअसर नजर आई। विधायक पूनम शंखवार और क्षेत्रीय व्यापारियों की मांग पर लागू की गई इस व्यवस्था के बावजूद रविवार करीब डेढ़ बजे कस्बे से डंपर बेधड़क गुजरते दिखाई दिए। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि नो-एंट्री लागू होने से उन्हें उम्मीद थी कि बाजार क्षेत्र में जाम औ