पिंड्रा: बड़ागांव में शादी बचाने के लिए बुलाई पंचायत में बवाल, मारपीट में 4 लोग हुए घायल
वाराणसी के बड़ागांव में शादी से जुड़ी विवाद के निस्तारण के लिए बुलाई गई पंचायत में हिंसक झड़प में बदल गई। रामेश्वर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई इस घटना में दूल्हा समेत चार लोग घायल हो गए। मामले में लड़की पक्ष के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज करवाया।