वारासिवनी: साइबर क्लिक, साइबर सुरक्षा' अभियान के तहत वारासिवनी पुलिस ने विद्यार्थियों को दी ऑनलाइन सुरक्षा की सीख
थाना वारासिवनी द्वारा 'साइबर क्लिक, साइबर सुरक्षा' अभियान के तहत सरस्वती विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी आशीष वरकड़े एवं टीम ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी, संदिग्ध लिंक, साइबर बुलिंग व सोशल मीडिया फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध होने पर 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने की अपील की।