पाटी: पाटी में संकुल स्तरीय उल्लास नवभारत अभियान को गति देने के लिए प्राचार्य,Bac,जनशिक्षक,प्रधानाध्यापकों दिया प्रशिक्षण
Pati, Barwani | Jul 7, 2026 भारत सरकार के उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत विकासखण्ड पाटी में संकुल स्तरीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें समस्त स्कूलों के , प्राचार्य , बीएसी, जनशिक्षक एवं प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजश्री पवार द्वारा शिक्षकों को नियमित शाला संचालन समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर प्रशिक्षित किया गया।