धामपुर: शेरकोट क्षेत्र में चार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत ₹41,52,265 की संपत्ति की कुर्की की
मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस में शेरकोट क्षेत्र के सलीम शाहरुख और मकसूद, भूरा के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है जिसमें पुलिस ने उनकी चल अचल संपत्ति 41 लाख 52265 को कुर्क किया गया है। इस मौके पर पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही।