सुल्तानगंज: वट सावित्री पूजा की खरीदारी से सुल्तानगंज बाजार गुलजार, भीषण जाम से लोग बेहाल
सुल्तानगंज के मुख्य चौक बाजार में वट सावित्री पूजा को लेकर शुक्रवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा सामग्री, फल, कपड़े, श्रृंगार और बांस से बने सामानों की खरीदारी के लिए सुबह से ही महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ बाजार में जुटने लगी। भीड़ बढ़ने के साथ-साथ मुख्य चौक और आसपास की सड़कों पर भीषण जाम की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों क