सहारनपुर: चिलकाना क्षेत्र में नशीले पदार्थ लेने से इनकार पर मासूम को बेरहमी से पीटा, दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
चिलकाना क्षेत्र का रहने वाला एक बालक नशीला पदार्थ लाने से मना करने पर हिंसा का शिकार हो गया। घटना का भयावह वीडियो बुधवार दोपहर 1:00 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसमें आरोपियों द्वारा बच्चे की बुरी तरह पिटाई दिखाई दे रही है। स्थानीय लोग और बच्चों के परिजन आक्रोशित हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।