कामडारा: ऑटो व बाइक में टक्कर 9 घायल,108 स्टेट हेड का मोबाइल बंद डीसी व सीएस की पहल पर मिला एंबुलेंस
Kamdara, Gumla | Jun 20, 2026 स्टेट हाईवे पर कामडारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोंडेकेरा गांव स्थित इंडिया ढाबा के समीप शनिवार को पल्सर बाइक और टेंपो के बीच आमने सामने हुई सीधी टक्कर में बाइक सवार युवक युवती समेत कुल नौ लोग घायल हो गए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल है। जिसमें तीन लोगों की स्थिति नाजुक बनी है। डीसी व सीएस की पहल पर 2 घंटे बाद एंबुलेंस की व्यवस्था की गई।