मौदहा: मौदहा कस्बे में मां ने तहसील दिवस में दहेज प्रताड़ित विवाहिता बेटी के साथ न्याय की लगाई गुहार, खाना-पीना बंद कर चुकी है
कस्बे में शनिवार को दहेज प्रताड़ना से आहत एक विवाहिता की तबीयत बिगड़ने पर उसकी मां उसे गंभीर हालत में लेकर तहसील दिवस पहुंचीं, जहां प्रशासन ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल भिजवाया। मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और पति द्वारा फोन पर अपमानजनक बातें कहने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मौदहा कस्बे के अरतरा चौराहे की निवासी उर्मिला अपनी बेटी का