डुमरांव: डुमरांव में नीलगाय पालतूकरण पर शोध ने पकड़ी रफ्तार, फसल के दुश्मन को खेती का सहयोगी बनाने की उम्मीद, अध्ययन जारी
Dumraon, Buxar | Jun 26, 2026 डुमरांव के वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय में नीलगाय को पालतू बनाने की दिशा में चल रहा शोध अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। कृषि विश्वविद्यालय के जीव-जंतु वैज्ञानिक डॉ. सुदय प्रसाद ने नीलगाय की व्यावहारिकता और व्यवहारिक गुणों का परीक्षण करते हुए कई महत्वपूर्ण निष्कर्ष साझा किए।