जीरापुर: कलेक्टर डॉ. मिश्रा के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान को मिली गति, ग्राम गगोरनी में प्राचीन बावड़ी का जीर्णोद्धार
जल संरक्षण और पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत जीरापुर की ग्राम पंचायत गगोरनी में प्राचीन एवं परंपरागत बावड़ी के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार की दोपहर 12 बजे किया गया। यह अभियान कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले भर में