मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोडसर सरपती गांव में पीड़ित ने पड़ोसियों पर मारपीट और लूट का लगाया आरोप, थाने में दी तहरीर
बताते चले कि ग्राम गोड़सर सरपती निवासी आशीष शुक्ला पुत्र प्रदीप शुक्ला ने लिखित शिकायत में बताया कि शनिवार की शाम लगभग 5:00 बजे। गांव के ही तीन लोग उनके घर में घुस आए उन्होंने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों और मुक्को से मारपीट शुरू कर दी। घर में तोड़फोड़ भी की और 3200 नगद एक सोने की अंगूठी और एक सोने की चेन छीन ली। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की। मांग की है।