आगरा: दयालबाग स्थित भाजपा महिला कार्यकर्ती मंजू सिंह राठौड़ के निवास पर पहुंची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन
Agra, Agra | Jun 14, 2024 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन गुरुवार को आगरा पहुँची। उनके गुप्त आगमन की पुष्टि फोटो वायरल होने के बाद हुई। जसोदा बेन दयालबाग निवासी मंजू सिंह राठौड़ के निवास पर पहुँची थी। जसोदा बेन धार्मिक यात्रा पर निकली हुई हैं। जो गुजरात के लिए रवाना हो गयी हैं। उन्होंने आगरा में करीब 3 घंटे का समय व्यतीत किया।