सहारनपुर: रहस्यमय ढंग से लापता हुई दो बहने, 10 दिन बाद हरियाणा के गुरुग्राम में मिलीं, सदर बाजार पुलिस ने परिवार से मिलाया
सहारनपुर के सदर बाजार क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी से रहस्यमय ढंग से लापता हुई दो बहनों को पुलिस ने करीब 10 दिन बाद हरियाणा के गुरुग्राम से सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बहनों के मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। 20 मई को काशीराम कॉलोनी निवासी आशीष ने अपनी 18 वर्षीय और 17 वर्षीय बेटी के अचानक घर से चले जाने की सूचना पुलिस को दी थी।