नगरी: पिकअप वाहन पलटने से करीब दर्जन भर लोग हुए घायल, सभी नहावन कार्यक्रम से लौट रहे थे
मिली जानकारी के अनुसार नगरी क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुर निवासी करीब 25 से 26 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर कोंगरा गांव दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। मंगलवार की रात वापस आते समय खड़ पथरा गांव के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में करीब दर्जन पर लोग घायल हुए हैं।