मिहींपुरवा: मटिया गांव में बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इसके बाद पेड़ पर बैठा रहा, बुजुर्ग को जिला अस्पताल किया रेफर
मोतीपुर वन रेंज के मटिया गांव में शुक्रवार को एक तेंदुए ने बुजुर्ग किसान पर हमला कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, गांव के बुजुर्ग किसान खेत की ओर गए थे, तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया।