करनाल: करनाल में हरियाणा की पहली नोट-सिक्कों की प्रदर्शनी शुरू, लगी भीड़
Karnal, Karnal | Aug 7, 2026 करनाल के अग्रवाल भवन में हरियाणा की पहली नए और पुराने नोट व सिक्कों की प्रदर्शनी लगाई गई। तीन दिन चलने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के सुभाष चंद्र और व्यापारी प्रवीण श्री वास्तव ने किया। प्रदर्शनी में देशभर से करेंसी लवर पहुंचे।