चकिया: घोड़सारी में किसान गोष्ठी में सिंचाई, बाढ़ निकासी और एमएसपी पर उठे सवाल
घोड़सारी में सोमवार शाम 05 बजे को किसान विकास मंच की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित कर धान रोपाई को देखते हुए सिंचाई और बाढ़ निकासी की समस्याओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने एमएसपी गारंटी कानून, बढ़ी बिजली दरों, गेहूं खरीद व्यवस्था और किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों पर सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए किसानों को संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया