झांसी: भरारी फार्म पुलिया पर अरविंद यादव की हत्या करने वाले आरोपियों को संरक्षण देने वाले 2 बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई
Jhansi, Jhansi | Sep 17, 2025 झांसी में हत्या के आरोपियों को संरक्षण देने वाले 2 बदमाशों का पुलिस ने बुधवार सुबह एनकाउंटर कर दिए। उनके पैर में गोली लगी है। दोनों आरोपी अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों को छुपाने में मदद कर रहे थे। दोनों आज सुबह डेली यूज का सामान लेने गांव आ रहे थे। घेराबंदी कर मुठभेड़ में दोनों को पकड़ लिया। उनसे दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।