पौड़ी: भितांई में वाहन दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों से विधायक मिले, शोक संवेदना प्रकट कर हर संभव मदद का भरोसा दिया
Pauri, Garhwal | May 7, 2025 मुख्यालय पौड़ी के नजदीकी क्षेत्र में मासौं दाणौंधार भितांई खंडाह मोटर मार्ग पर कुछ दिन पूर्व हुई वाहन दुर्घटना में मल्ली भितांई के विजय सिंह नेगी तथा छोटे बच्चे अनमोल की मृत्यु पर शोक संतप्त परिवार से विधायक राजकुमार पोरी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मृतकों के परजनों से अपनी शोक संवेदना प्रकट की।