बक्सर: बक्सर मे मद्य निषेध सिपाही समेत अन्य पदो के लिए 13 केंद्रो पर 14 व 17 जून को होगी परीक्षा, शामिल होंगे 5328 परीक्षार्थी
Buxar, Buxar | Jun 11, 2026 बक्सर केन्द्रीय चयन पर्षद के तहत मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के 4,236 पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 व 17 जून 2026 को जिले के 13 केंद्रों पर होगी। डीएम साहिला एवं एसपी शुभम आर्य ने समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को 4:00 बजे अपराह्न में संयुक्त बैठक कर कदाचारमुक्त परीक्षा के निर्देश दिए। परीक्षा दो पालियों में होगी।