मोतिहारी: अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदापुर का किया निरीक्षण
अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदापुर का निरीक्षण किया गया। जहां पीएचसी प्रभारी और डॉ फिरोज एवं डॉ ओमप्रकाश अनुपस्थित पाए गए। उनके अलावे कई कर्मी भी अनुपस्थित पाए गए जिनसे कारण पृच्छा की जा रही है। दवा वितरण कक्ष में स्टॉक रजिस्टर का संधारण ठीक ढंग से नहीं होने का मामला प्रकाश में आया। इस हेतु संबंधित कर्मी से भी कारण पृच्छा