हुज़ूर: पचमढ़ी से भी ठंडा श्योपुर, पारा 9.6 डिग्री लुढ़का, रात का तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस
Huzur, Bhopal | Jun 2, 2026 मध्य प्रदेश में नौतपा में 24 घंटे के दौरान प्रदेश के आधे हिस्से में आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई।बारिश के चलते दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा असर श्योपुर में देखने को मिला। यहां एक ही रात में तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया।