सारठ: पशु अस्पताल सारठ में पशुपालन अधिकारी ने 8 लाभुकों को 64 बकरी व 16 बकरे वितरित किए
Sarath, Deoghar | Mar 28, 2026 सारठ पशु अस्पताल परिसर में शनिवार दोपहर 2 बजे पशुपालन अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने 8 लाभुकों के बीच 64 बकरी व 16 बकरे का वितरण किया। बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना से वित्तीय वर्ष 2025/26 में SC/ST वर्ग को 90 फीसदी व अन्य को 75 फीसदी अनुदान पर बकरी पालन रोजगार हेतु सरकार प्रति यूनिट 8 बकरी व 2 बकरा देती है। वही समुचित दवा व चारा भी दिया गया। लाभुकगण मौजूद थे