बांधवगढ़: इंदवार क्षेत्र में लूट और मारपीट का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार, उमरिया न्यायालय में पेश
उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र में लूट और मारपीट की घटना का पुलिस ने तेजी से खुलासा किया है। 26 अप्रैल की रात बरा टोला के पास पिकअप वाहन में सो रहे चालक सुखनंदन कुमार तोमर के साथ तीन युवकों ने मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पीड़ित से ₹2000 नगद और पर्स छीन लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया ।