भीलवाड़ा: शिवनगर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया
शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान शिवनगर निवासी कोमल माली (22) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है।