ऊंचाहार: बीकरगढ़ के पास ईट भट्ठे की मजदूरी के लेनदेन को लेकर युवक से मारपीट, दो पर दर्ज हुआ केस
ऊँचाहार क्षेत्र के चंदी सिंह का पुरवा गाँव के नीतेश यादव ने बताया कि, मरियानी गाँव के राजस्थान स्थित ईट भट्ठे के ठेकेदार के साथ उसने जनवरी महीने में सात मजदूर भेजे थे, जिनकी मजदूरी डेढ़ लाख रुपए होने के बावजूद ठेकेदार द्वारा रुपये नहीं दिये गए, आरोप है कि ठेकेदार के दो भाई जितेंद्र व अरुण बीकरगढ़ के पास उसे जमकर मारा पीटा।पुलिस ने दो पर केस दर्ज कर लिया है।