जशपुर: जशपुर को बड़ी सौगात: आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के लिए ₹5.49 करोड़ रुपये मंजूर
जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5 करोड़ 49 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जशपुर जनसम्पर्क अधिकारी से सोमवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्टेडियम