मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में घर में कहासुनी के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में उपचार जारी
भोगांव थाना क्षेत्र के चंदरपुर निवासी प्रियंका पत्नी विक्की बाबू ने घर में कहासुनी होने पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद प्रियंका की हालत बिगड़ गई। आनंन फानन में परिजनों के द्वारा प्रियंका को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाकर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।