छोटी सरवन: मातासुला गांव में प्रेमिका की मौत और उसके पति की धमकी से डरे प्रेमी ने खाया जहर, एमजी अस्पताल में हालत गंभीर
दानपुर थाना क्षेत्र के मातासुला गांव में एक युवक द्वारा जहरीली दवा का सेवन कर खुदकुशी के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार रात 9 बजे परिजनों ने बताया कि विनोद पुत्र शैतान की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिसका महात्मा गांधी एमजी अस्पताल में उपचार जारी है।परिजनों के अनुसार, विनोद का पास के ही गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था।