हैदरगढ़: असदामऊ में युवक का शव फंदे पर लटका मिला, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने घटना की जांच शुरू की
कोठी थाना क्षेत्र के असदामऊ गांव में शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक 25 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान कोठी थाना क्षेत्र के असदामऊ गांव निवासी सुनील कुमार यादव पुत्र अमर सिंह यादव के रूप में हुई है। जो खेत की ओर गया था। इसी दौरान खेत में गए ग्रामीणों ने आम के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटकता शव देखा।