कर्वी: चित्रकूट कर्वी क्षेत्र के लोढ़वारा गांव के हनुमान मंदिर में हुई चोरी के संबंध में एसपी ने दिया बयान
चित्रकूट में सोमवार दोपहर 12:00 बजे एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कर्वी के लोढ़वारा हनुमान मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने मूर्तियों के आभूषण चुरा लिए। मामले की जांच में पुलिस व एसओजी टीम जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द खुलासे का भरोसा जताया है।