कटनी नगर: कटनी में वर्षा पूर्व तैयारियों की निगमायुक्त ने की समीक्षा, जलभराव रोकने दिए सख्त निर्देश
आगामी वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से निपटने एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम की तैयारियों की समीक्षा बुधवार को निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने की। बैठक में उन्होंने जल निकासी, नाला-नाली सफाई, अतिक्रमण हटाने तथा आपदा प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।