बांका: गांधी चौक पर ट्रैफिक सिग्नल व चालान कैमरा लगाने का काम शुरू
Banka, Banka | Jun 25, 2026 बांका शहर के प्रमुख चौराहे गांधी चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था को सही करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एजेंसी द्वारा ट्रैफिक सिग्नल और चालान कैमरा लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया। यातायात डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि गांधी चौक के तीन अलग-अलग प्वाइंट पर सिग्नल और सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे।