मोहनखेड़ा जैन तीर्थ पर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री 2 फरवरी को मोहनखेड़ा जैन तीर्थ पर 108 धर्मशाला के पीछे एक दिवसीय कथा व प्रवचन करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। कथा व प्रवचन को लेकर विशाल पांडाल तैयार किया जा रहा है।