इटावा: सिविल लाइन पुलिस ने कचहरी से गुमशुदा 4 वर्षीय मासूम बच्ची को 2 घंटे के अंदर ढूंढकर परिजनों को सुपुर्द किया
Etawah, Etawah | May 19, 2026 सिविल लाइन पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत कचहरी परिसर से गुमशुदा 4 वर्षीय मासूम को सकुशल ढूंढकर परिजनों को सौंपा है। मंगलवार शाम 4 बजे पुलिस ने जानकारी दी बताया कि इकदिल इलाके के रहने वाले परिजन एक साथ 4 वर्षीय मासूम बच्ची कचहरी में आई थी जहां से गुम हो गई थी पुलिस ने समय रहते आपरेशन मुस्कान के तहत ढूंढकर सकुशल परिजनों को सौंपा है