गोरखपुर: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में दिलाई गई मताधिकार के प्रयोग की शपथ
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज को महायोगी गोरखनाथ विवि में राष्ट्रीय सेवा योजना की तत्वाधान में मताधिकार की शपथ के दौरान मतदाता जागरूकता अभियान के नोडल अधिकारी डॉ संदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में शिविर आयोजित कर 1761 नए मतदाता पंजीकृत किये गये। इसमें 18 वर्ष पूरे करने वाले 1300 से अधिक विद्यार्थी पहली बार मतदाता बने हैं।